दिव्यांग जागरूक समिति द्वारा चार राज्यों की दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
झांसी: आज बुन्देलखण्ड दिव्यांग जागरूक समिति द्वारा चार राज्यों की दिव्यांग व्हील चेयर किक्रेट टूनार्मेट का आयोजन किया गया इस टूर्नामेंट की तिरंगा यात्रा बी.के. डी महाविद्यालय से राजकीय इंटर कालेज तक तिरंगा यात्रा पूर्ण की गई। इस टूनामेंट में प्रथम मैच उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बीच खेला गया इसके मुख्य अतिथी पंडित हरीओम पाठक, डा. रोहित पाण्डेरा डॉ० नीति शास्त्री,पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, प्रियंका साहू पूर्व उपसभापति नगर निगम,बलविंदर सलूजा, रेखा राठौर, मनमोहन गैंडा रहे। इसमे हरिओम पाठक ने उत्तर प्रदेश एवम मध्य प्रदेश दोनों टीम का टॉस कराया जिसमें मध्य प्रदेश ने टॉस जीता और मध्य प्रदेश टीम ने बैटिंग करते हुए 62 रन बनाए वही उत्तर-प्रदेश टीम ने इस मैच को 5 ओवर में बिना विकेट खोए जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच इरफान हैदर को दिया गया। और इस टूर्नामेंट का अगला मैच 26 फरवरी को ध्यानचंद स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। और अन्त में इसका फाइनल मैच 27 फरवरी को राजकीय इण्टर में खेला जायेगा।इसमें मुख्य रूप से समिति सदस्य दिनेश यादव, अनूप चौबे संरक्षक, शीतल, मुकेश सेन, सुरेश चन्द्र,अवधेश कुशवाहा, प्रेमनारायन महेन्द्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.