युवक पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की मौत के बाद मामला दर्ज
झांसी। थाना मोंठ क्षेत्रान्तर्गत एक आवेदिका द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना-पत्र देकर उसके गाँव के ही 22 वर्षीय युवक पर छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने आदि के संबंध में कतिपय आरोप लगाए गए।
उक्त आरोपों का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
आवेदिका के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि आवेदिका कोई विषाक्त पदार्थ खा ली थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। विवेचनाधीन उक्त अभियोग में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य भौतिक/वैज्ञानिक साक्ष्यों का समावेश करते हुए गुण-दोष के आधार पर विवेचना का विधिक निस्तारण कराकर अभियुक्त को कठोरतम दण्ड से दण्डित कराया जाएगा।


No Previous Comments found.