राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चैथे दिवस पर नशा मुक्त समाज पर हुए कार्यक्रम
झांसी। आज बिपिन बिहारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के चैथे दिन डाॅ0 प्रतीक गुबरेले जनपद सलाहकार, नशा मुक्ति अभियान, झाॅसी ने बताया कि नशीली दवाओं का व्यसन संपूर्ण भारत में बढ़ती हुई महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। यह व्यसन आम लोगों, उनके परिवारों और समाज के लिए गंभीर चुनौतियां पेश करता है। नशीली दवाओं की लत विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रभावित करती है, जिसके कारण गंभीर परिणाम सामने आते हैं। इनमें अपराधों की दर में वृद्धि, तनावपूर्ण पारस्परिक संबंध सीमित आर्थिक संभावनाएं और सामाजिक कल्याण पर व्यापक हानिकारक प्रभाव शामिल हैं। मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले विकार सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रमुख समस्या हैं जिनका संबंध मनोवैज्ञानिक संकट, पूर्वाग्रह, सामाजिक कलंक और सामुदायिक अस्थिरता से है। इसके अतिरिक्त, आनुवंशिक संवेदनशीलता, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्थिति और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार या उपेक्षा सहित बिगड़े हुए पारिवारिक वातावरण जैसे कारक लोगों में मादक द्रव्यों के सेवन की आदत में काफी हद तक वृद्धि करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 टी0के0शर्मा ने करते हुए एन0एस0एस0 के स्वयंसेवकों को बताया कि राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अंतर्गत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 47 में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मादक पदार्थों के सेवन पर अंकुश लगाने का नैतिक दायित्व सरकार पर है। नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय कार्य योजना का उद्देश्य इनके उपयोग को रोकने के लिए लोगों को शिक्षित करने, जागरूकता पैदा करने, परामर्श, उपचार और पुनर्वास पर केंद्रित व्यापक ढांचे के माध्यम से मादक द्रव्यों के सेवन की बढ़ती चुनौती से निपटना है । इसके पश्चात् एन0एस0एस0 के स्वयंसेवकों साक्षी, भूमि, लिचांशा, प्रशांत, माहीनूर, प्रिया, वैष्णवी, रिषिका, इरम, संस्कार, जतिन, अंशिका, अक्षरा, प्रिया कुशवाहा एवं पूर्णिमा द्वारा नशा के दृष्प्रभाव नामक नाटक का मंचन किया गया और यह संदेश दिया कि शराब सबसे ज़्यादा सेवन किए जाने वाले ऐसे पदार्थ के रूप में उभरी है जो मस्तिष्क के कार्यों, विचारों, भाव और व्यवहार पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा अपने क्षेत्रों खटीक मुहल्ला, दफ्तरी कुंआ और बांस मंडी में एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली, और प्रपत्र 06 क प्रवासी भारतीय निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत नशा मुक्ति अभियान जनपद झाॅसी के नोडल अधिकारी डाॅ0 वेद प्रकाश शुक्ला, डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 आनंद प्रकाश सिंह, डाॅ0 मानवेंद्र सिंह सेंगर ने कार्यक्रम का संचालन और आभार डाॅ0 सिप्पी दासानी ने किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक डाॅ0 राजेश तोमर, प्रो0 दिनेश कुमार, डाॅ0 सर्वेश नारायन, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 शिखा गुप्ता, डाॅ0 अनुप्रभा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.