झांसी व्यापारियों का अनुराग शर्मा से ई-कॉमर्स के खिलाफ मदद की अपील

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ( जीतू सोनी ) की गरिमापूर्ण उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष  बृज बिहारी सोनी  के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के नाम का ज्ञापन झांसी ललितपुर के लोकप्रिय सांसद  अनुराग शर्मा  को सोपा गया
जिसमें उन्हें अवगत करवाते हुए निवेदन किया गया कि महोदय आपके नेतृत्व में भारत विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है आपने वोकल फार लोकल, आत्मनिर्भर भारत तथा स्वदेशी व्यापार उद्योग के संरक्षण हेतु अनेक दूरदर्शी कदम उठाए हैं जिस देश के व्यापारियों को विश्वास मिला है, हमें विश्वास है कि छोटे एवं परंपरागत व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए भी आपका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होगा
 वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार ( ई-कॉमर्स ) के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को का विश्वास पूरी तरह प्रभावित हुआ है स्थानीय दुकानदार जो वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था रीढ रहे हैं आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं 
ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण स्थानीय बाजारों को भारी नुकसान हो रहा है जिससे लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है यह स्थिति केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक असंतुलन की भी उत्पन्न कर रही है क्योंकि छोटे व्यापारी समाज के रोजगार व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है महोदय यदि समय रहते हैं इस विषय पर ठोस लेने नहीं लिया गया तो देश का परंपरागत बाजार स्वरोजगार और सामाजिक संतुलन गंभीर संकट में आ जाएगा हमें पूर्ण विश्वास है कि आप व्यापारियों के हितों के रक्षा हेतु आवश्यक कदम अवश्य उठाएंगे।
इस अवसर का प्रमुख रूप से अतुल किलपन, पुनीत अग्रवाल, प्रदीप त्रिपाठी,जयकिशन प्रेमानी,अशोक अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, वासुदेव नेनवानी, नरेंद्र राय, सुरेश साहू, दीपक डलवानी, मनोज रेज, श्रीमती कंचन आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती उषा सेन आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.