भक्ति रस के रंग में डूबी झाँसी
झांसी। शहर में पहली बार अनोखे तरह के महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में शनिवार शाम साधो द बैंड की टीम ने मुक्ताकाशी मंच पर शमां बांध दिया। साधो द बैंड टीम का यह कार्यक्रम इस मायने में भी अनूठा रहा कि मुकेश अंबानी के एंटीलिया में कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद यह पहली प्रस्तुति झांसी में रही। युवा सामाजिक कार्यकर्ता परन शर्मा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडलायुक्त विमल दुबे एवं सदर विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे। इस आयोजन में एंट्री निशुल्क रखी गई। भक्ति संगीत के इस अनूठे आयोजन में बैंड के कलाकारों ने कई तरह के भक्ति गीतों से युवाओं का मन मोह लिया। होली से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह भक्ति के रंगो में सरोवार रहा । यह कार्यक्रम इस लिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि साधो द बैंड के इस आयोजन में सांस्कृतिक एवं भक्तिमय विरासत को जनसमूह के सामने संगीतमय धुनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसमें श्रोता मंत्रमुग्ध रहे।
आयुक्त, झांसी मंडल, झांसी श्री विमल कुमार दुबे ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवा पीढ़ी को भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। यह अनोखे तारीखे से आयोजित कार्यक्रम झांसी में पहला कार्यक्रम है।
इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आज वर्तमान समय में युवा अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पहचान रहा है और उसका संवर्धन करने का कार्य भी कर रहा है। आज के इस भक्तिमय कार्यक्रम में युवाओं का जो जोष और उनकी रूचि व उत्साह दिखाई दिया, इससे यह बात निश्चित है कि आने वाले समय में प्रत्येक युवा भक्तिमय मार्ग पर चलकर अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
आयोजक परन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचाने मेरा यही संदेश आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी तक पहुचाना था। मुख्य रूप से साधो द बैण्ड आयोजन का उददेश्य युवाओं को भक्ति से जोड़ने का है और उन्होंने आये हुए सभी सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभिषेक भार्गव, हर्ष गोस्वामी, देवेन्द्र दुबे, नरेन्द्र यादव, सौरभ वाजपेई, हिमांशु गोपालरानी, अमित जादौन , आलोक वशिष्ठ, अंकित साहू, रवि पण्डित, अभय उपाध्याय, प्रणीत चचौंधिया, सचिन यादव, वीरेन्द्र परिहार, अनिल पासवान, दीपक मुठेले, आदर्श राय निखिल नायक, सोमेश शिवहरे, रितिक तिवारी, , जतिन गोस्वामी, हर्षित झा, दीपक त्रिपाठी, शिवम राय, निखिल संगपाल, प्रखर सहगल, रवि यादव आशीष त्रिवेदी, लाला शमा, बिट्टू शमा, अर्पण शर्मा, शिवा यादव, श्रेयश उपाध्याय, रोहित शर्मा, बण्टी गुर्जर, पुरुकेष अमरया, रोहन शाक्या, सोनू सिमरधा, हिमांशु समाधिया, विंशी सविता सतेन्द्र सिंह यादव, छोटू मौर्या, लखन कुशवाहा अभिषेक जैन विशाल ठाकुर, आशीष तिवारी, मोहित मिश्रा (सदर), अभिषेक त्रिपाठी, रुस्तम गुर्जर नितिन भार्गव, अंशु सेठ, उत्कर्ष शर्मा, हेमंत पचौरी, राजा पचौरी, नवीन राय, अनुज द्विवेदी पूड़ी, विकास अहिरवार सिमरधा, प्रणय अग्रवाल, मयंक शर्मा, दिव्यांश पाखरे, अंशु श्रीधर, हिमांशु स्वामी, रियांशु मुखरैया, अनिकेत परिहार, पुष्पेन्द्र वर्मा, तनिष्क राज, लड्डू पटैरिया, प्रिंस तिवारी, नरेश श्रृंगीरिषी, शीतल प्रजापति, धर्म करौसिया, शुभम बनर्जी, विकास सहगल विनय उपाध्याय, चेतन ओझा, सनी वर्मा, कुनाल सूरी, अन्नू भार्गव, सुशील भार्गव, ईशु राय, नितेन्द्र गौर, अमित नैनवानी, विशेषांक तिवारी,विनय तिवारी, हर्ष अतुल मिश्रा,अमित खटीक, धर्म करोसिया, बिट्टू सरदार जी, सनी वर्मा, गोलू यादव, हेमंत कुशवाहा शिवाजीनगर, राजा पाल करारी, दीपक बाल्मीकि, सुमित यादव, हर्ष गुप्ता, मिक्की राय, अंकित शर्मा, सोम नायक, अभिषेक त्रिपाठी, दीपेश, विकास सहगल, विशेषांक तिवारी, देवांश सेठ, नीरजा गुप्ता बबीता ओझा, मोनिका चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.