राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर हुआ समापन
झांसी। आज बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाॅसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का समापन विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 मानवेन्द्र सिंह सेंगर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 टी0के0शर्मा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बताया कि स्वयंसेवक एन0एस0एस0 के उद्घोष ’’मुझसे पहले आप’’ को अपने जीवन में आत्मसात कर सफल नागरिक बने और राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भूमिका निभाये। तत्पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सिप्पी दासानी ने सम्पन्न हुए एन0एस0एस0 विशेष शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की और इस दौरान आए हुए विषय विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात् स्वयंसेवकों द्वारा ’’सशक्त नागरिक सशक्त समाज’’ विषय पर एक नाटक का मंचन किया, जिसमें जीनत, दीपिका, संजना, कशिश, संस्कार, साक्षी एवं अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 शर्मा द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ’’बिपिन मंजरी’’ के संयुक्तांक का सभी शिक्षकों की उपस्थिति में विमोचन किया और जिसका वितरण सभी स्वयंसेवकों को किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर डाॅ0 आनंद प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक डाॅ0 राजेश तोमर, प्रो0 के0के0श्रीवास्तव, डाॅ0 विजय कुमार यादव, प्रो0 दिनेश कुमार, प्रो0 कनीज जहरा, डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 वी0सी0द्विवेदी, डाॅ0 सर्वेश नारायन, शिवम श्रीवास्तव, गोपाल तिवारी, देवेन्द्र सिंह, डाॅ0 मुकेश कुमार, रीतेश द्विवेदी, डाॅ0 अनुप्रभा, महेन्द्र सिंह, दीपचंद पटेल अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.