वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन स्थित न्यू रनिंग रूम डाइनिंग हॉल में आधुनिक लाइटिंग कार्य पूर्ण

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता  अशोकप्रिय गौतम के नेतृत्व में झांसी मंडल के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन स्थित न्यू रनिंग रूम के डाइनिंग हॉल में आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
 
इस उन्नयन कार्य के अंतर्गत डाइनिंग हॉल में ऊर्जा दक्ष एवं आकर्षक एलईडी लाइटिंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे प्रकाश व्यवस्था अधिक प्रभावी, सौंदर्यपूर्ण एवं सुविधाजनक हो गई है। नई लाइटिंग व्यवस्था से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि रनिंग स्टाफ को बेहतर वातावरण में भोजन एवं विश्राम की सुविधा भी प्राप्त होगी।
 
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रनिंग स्टाफ रेलवे संचालन की रीढ़ है और उनकी सुविधाओं में निरंतर सुधार झांसी मंडल की प्राथमिकता है। इस दिशा में न्यू रनिंग रूम की सुविधाओं को आधुनिक एवं उन्नत बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.