पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के द्वारा मून सिटी में भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित

झांसी। होली पर्व पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर  नेता एवं गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के द्वारा मून सिटी में भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इस आयोजन में मून सिटी निवासियों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के तमाम नेता, कार्यकर्ता, आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपने चहेते  नेता को रंग गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली इस दौरान पूर्व विधायक भी होली के रंग में पूरी तरह से नजर आए उन्होंने अपने शुभचिंतकों के साथ होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी ने होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने संदेश देते हुए कहा कि होली न केवल हिंदुस्तान में बल्कि दुनिया के कोने कोने में लोग मानते हैं यह वह त्यौहार है जिसे सभी वर्ग के लोग मानते हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आज के दिन जो हमारी मान्यताएं हैं हम सब रंगों की तरह मिलने की कोशिश करते हैं हर रंग का अपना अस्तित्व है। हम भिन्नताओं में जीते हैं पर आज के दिन सबसे मिलकर रहना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि समाज को अच्छा बना दें हम सब मिलकर देश को अच्छा बना दें ।मैं लोगों से यह कहूंगा कि होली हमें वह दिन देती है जब हम अपने बैर को भूल सकते हैं। अपनी दुश्मनी को भूल सकते हैं। अपने अहम को त्याग सकते हैं। हम सब मिलकर एक अच्छी सोच के साथ एक दूसरे के काम आ सकते हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारी कोशिश यही रहे कि दूसरों की खुशियां बढ़ाने में कामयाबी रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.