बैठक में व्यापारियों की समस्या का गम्भीरता से निस्तारण करें अधिकारी- विमल कुमार

झांसी: आज मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। 
बैठक में उपायुक्त उद्योग मनीष चैधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर लाने के दृष्टिगत जनपद झांसी में 303 एमओयू के सापेक्ष 123 एमओयू, जनपद ललितपुर में 143 एमओयू के सापेक्ष 87 एमओयू तथा जनपद जालौन में 103 एमओयू के सापेक्ष अब तक 51 इकाईयों द्वारा वाणिज्यिक उत्पादन प्रारम्भ कर दिया गया है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद ललितपुर में आपात स्थिति के दौरान आगजनी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए व्यापारियों की मांग पर शासन से पत्राचार कर ललितपुर की तहसील मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी एवं पाली में 01-01 फायर स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था को भी नामित कर लिया गया है। 
बैठक में मण्डलायुक्त ने उपस्थित सभी व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना एवं उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया, जिससे संतुष्ट होकर व्यापारियों द्वारा मण्डलायुक्त का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
जनपद झांसी में स्थित विभिन्न क्रशर इकाइयों में एअर क्वालिटी इन्डैक्स के मानक अनुरुप कार्यवाही करने के लिए मण्डलायुक्त ने उ0प्र0 प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने सभी औद्योगिक इकाईयों पर एयर कन्ट्रोल एक्ट गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के भी निर्देश दिये। 
मण्डलायुक्त ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना उद्यम क्षेत्र के सेवा प्रदाता तथा कर्मचारियों के लिए संजीवनी बनेगी, जिसमें कारखाना, सेवा प्रदाता तथा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी, उपायुक्त उद्योग मनीष चैधरी, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, एसपी ग्रामीण डाॅ0 अरविन्द कुमार, डीएफओ नीरज आर्या, चैम्बर आफ माइक्रो एण्ड स्माॅल इन्डस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव साकेत गुप्ता, झांसी व्यापार मण्डल अध्यक्ष संतोष साहू, उद्यमी मनमोहन गेडा, निवेशक डाॅ0 बी0के0 गुप्ता, रोशन अग्रवाल, कमलेश सर्राफ ललितपुर सहित विद्युत, पीडब्ल्यूडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झांसी मण्डल के तीनों जनपदों के उद्योग बन्धु समिति के पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.