खेली फूलों व चन्दन की होली , सनशाइन बुलेटिन आज तक सुन किये भरपूर मज़े

  झांसी। सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अनूप बिन्दल की अध्यक्षता , चेयर पर्सन डॉ निधि अग्रवाल व संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य ,  कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल  के संयोजन में सदर बाजार स्थित बंगले में क्लब परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

   आरम्भ में सन्जना गुप्ता ने होली पर हास्य व व्यंग्य की बौछार बयां करते हुए लतीफे व गीत से समा बांधा तत्पश्चात तो लोगों ने हास्य की झड़ी सी लगा दी। आनन्द सोनी जी ने शेरो शायरी का समा बांधा।सनशाइन बुलेटिन आज तक पर लोगों की तालियां बटोरते हुए अशोक काका ने बेहद हास्य प्रद क्लब की ओर से की जाने वाली घोषणाओं से अवगत कराया।
   कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको , वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया , प्रमोद अग्रवाल , विशाल गुप्ता , अजय कुमार राय ,  अनिल नायक , सी ए अभय प्रताप  , विजय राय , कुलदीप पाल ,  प्रत्यूष त्रिपाठी ,  मनोज खंडेलवाल , संजीव साहू , संजीव गर्ग , कपिल नगरिया , डॉ विजय पहारिया , नीरज भाटिया , संजय द्विवेदी , मुकेश प्रजापति , मनोज सोनी ,  अजय सिंह राठौर , अनूप व्यास , संजय कनोडिया, ओम अग्रवाल गोयल , संजीव अग्रवाल , अचल खरया , अजय अरोरा आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
  इस अवसर पर आधी आबादी महिला शक्ति ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। आशा अग्रवाल , वीनू डालमिया , सुनीता अग्रवाल  , मंजू अग्रवाल , अर्चना बिन्दल , ममता नायक , सीमा खंडेलवाल , अनीता राय , सुनीता त्रिपाठी , रुचि डालमिया , एड पूनम प्रजापति , सुषमा निगम ,  प्रभा पाल , कुसुम लता अग्रवाल , ऊषा अग्रवाल , अनीता राठौर , संगीता सोनी  , दीक्षा खरया आदि ने सक्रिय सहभागिता की ।
  सभी के प्रति आभार कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल व सचिव लेडीज विंग साधना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.