संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर झांसी मंडल की बैठक

झांसी। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर झांसी मंडल की बैठक आज  सिविल कार्यालय झोकनबाग झांसी में इं  देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता तथा प्रांतीय पर्यवेक्षक टीएन द्विवेदी की देखरेख में संपन्न हुई।
विभिन्न वर्षों के पेंशनर्स के मध्य संभावित पक्षपातपूर्ण, पेंशन निर्धारण एवं विसंगतियों के विरोध में आंदोलन तथा 25 मार्च 2026 को काला दिवस मनाए जाने की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाए जाने का निर्णय लिया गया। 
उक्त बैठक में संयोजक  रमेश चंद्र श्रीवास्तव पीसीएस संवर्ग,  अशोक कुमार बुधौलिया सह संयोजक, लखनलाल सक्सेना मंडल कोषाध्यक्ष,  संजीव सरावगी मंडलीय संयोजक उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था,  शिव कुमार द्विवेदी मंडलीय सचिव, आरसी गुप्ता उपाध्यक्ष विद्युत विभाग, ज्ञानचंद्र गुप्ता संयोजक जनपद जालौन तथा उमेश कुमार यादव सह संयोजक जनपद झाँसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.