अखण्ड ब्राह्मण महासभा का मनोनयन कार्यक्रम हुआ संपन्न सेकंडों की संख्या में पधारे ब्राह्मण समाज के सदस्य
झाँसी। आज दीनदयाल सभागार में अखण्ड ब्राह्मण महासभा (रजि.) की नव नियुक्त कार्यकारिणी का मनोनयन कार्यक्रम, होली मिलन एवं विप्र भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें बुन्देलखण्ड मण्डल (झाँसी, ललितपुर, जालौन) जिला झाँसी, महानगर झाँसी एवं झाँसी जिले के समस्त ब्लॉक में कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं 250 से अधिक पदाधिकारी मनोनीत किये गए एवं अतिथियों के द्वारा मनोनयन पत्र वितरित किये गये। संगठन के द्वारा ये पदाधिकारी समाज को समर्पित किये गए, जो कि हर स्तर पर समाज हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पं. श्री रवि शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पं. श्री वसंत विष्णु गोलवलकर जी, पं. श्री वासुदेव महाराज जी, श्रीमती अनुराधा शर्मा जी एवं पं. डॉ. दिलीप शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रमुख पं. मंजुल पुरोहित ने की एवं कार्यक्रम का सफल संचालन पं. वैभव दुबे, श्रेष्ठा तिवारी एवं रितुल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को भव्य रूप कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष पं. मनोज शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा दिया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार बुन्देलखण्ड अध्यक्ष पं. अरविन्द तिवारी (खैंलार) एवं बुन्देलखण्ड संयोजक पं. प्रसून तिवारी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पं. रवि शर्मा जी ने संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हुए समाज की एकता और अखंडता पर बल दिया एवं हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में श्रीमती अनुराधा शर्मा जी ने भी संगठन के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ सामाजिक एकता पर बात की एवं समाज की महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेखा वैद्य, नवनीत दीक्षित, आकाश मिश्रा, हर्षल गोलवलकर, सुनील पुरोहित, मनीष दुबे, राजेन्द्र शर्मा, सुधीर दुबे, भवानी शंकर तिवारी, ऋषभ तिवारी, विकास लिटौरिया, रॉबिन्सन तिवारी, रोहित सिरोठिया, सत्येंद्र शर्मा, प्रदीप मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, गौरव बसोडिया, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, दीपा तिवारी, मंजू शर्मा, अंजू शर्मा, कविता मिश्रा, विनीता उपाध्याय, शशि शर्मा, संध्या रावत, रचना शर्मा, राधा दुबे, सरिता तिवारी, रूपम शर्मा, अनीता त्रिपाठी, आशा शर्मा, मीना दुबे, वर्षा बोहरे, मनीषा शर्मा, मधु भार्गव, राजकुमारी त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, मृदुला चतुर्वेदी, अर्चना तिवारी, वर्षा तिवारी, पिंकी मिश्रा, सुषमा तिवारी, सपना शुक्ला, विनीता पांडेय, नीलम शर्मा, लक्ष्मी अड़जरिया, उषा शर्मा, प्रेमा मिश्रा, हनी सिरोठिया, निशा शर्मा, चंद्रकली दुबे, भारती मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, रजनी दीक्षित, अर्चना दुबे, भारती बुधौलिया, वर्षा खेवरिया, कीर्ति दांतरे, निधि मिश्रा, विवेक पांडेय, आशीष चतुर्वेदी, प्रशांत पांडेय, आशीष त्रिपाठी, आशीष रिछारिया, जीतू नायक, अभिषेक पाठक, महावीर शरण वैद्य, विनोद त्रिपाठी, पवन पुरोहित, अंकित मिश्रा, अनुपम शुक्ला, हिमांशु तिवारी, राघव किशोर तिवारी, राहुल तिवारी, प्रकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रमोद शर्मा, गोविन्द शर्मा, किशन शर्मा, रवि पाठक, संकल्प तिवारी, अनूप दुबे, अभिषेक बिरथरे, राहुल तिवारी, अमित बिदुआ, मनीष शर्मा, अजय पटैरिया, अरुण तिवारी, राम किंकर भार्गव, काजू महाराज, मनीष महाराज, आनंद झलौनिया, उमेश दुबे, विजय दुबे, अमित शर्मा, नितिन तिवारी, आनंद चतुर्वेदी, शिवम तिवारी, संतोष मिश्रा, कपिल सोनकिया, दिव्यांशु तिवारी, मगन पाठक, मनोज रिछारिया, चंद्रप्रकाश दुबे, मनोज तिवारी, अजय देव शास्त्री, राजकुमार दीक्षित, हरिश्चंद्र भारद्वाज, अभिषेक मिश्रा, विमल तिवारी, आशुतोष व्यास, अनुज चौबे, हरी शंकर मिश्रा, महेंद्र शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.