नगर निगम में पार्षदों का हंगामा: काम नहीं होने पर धरना प्रदर्शन, नगर आयुक्त पर लगाए आरोप

झांसी। नगर निगम में पार्षदों ने आज होकर धरना प्रदर्शन कर आक्रोशित होकर  मांगों को लेकर विरोध जताया जिस पर उनका कहना था कि नगर निगम के द्वारा उनके कोई भी काम नहीं हो रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को कई बार पत्र दे चुके हैं सदन की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी काम नहीं कर रहे नगर आयुक्त पर पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे किसी काम की सुनवाई नहीं हो रही है जिससे जनता निरंतर क्षेत्र के कामों को लेकर हमसे आशा रखती है कि पार्षद के द्वारा हमारे क्षेत्र का काम होगा लेकिन व्यवस्था के तौर पर कोई भी काम नहीं हो रहा है आक्रोशित पार्षदों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी  की गई नगर निगम के गेट पर बैठकर किसी भी अधिकारी को सभासदों ने नगर निगम के अंदर नहीं घुसने दिया हालांकि एक अधिकारी की गाड़ी की चाबी भी छीन ली गई पार्षदों का गुस्सा होना  क्षेत्र में हो रही समस्याओं पर जवाब देगी होना है जिस कारण उन्होंने शहर में हो रही कई प्रकार की कमियों को उजागर भी किया प्रचार-प्रसार के मामले में भी उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई अभियान चलाया जाए तो वह सभी के लिए है जबकि देखा जाता है कि कुछ होटलों को हटा दिया जाता है और बकाया होर्डिंग लगी रहती हैं सभासदों को कहना है कि विकास कार्य के लिए जो पैसा आता है वह आखिर कहां जा रहा है और किन कामों में खर्च हो रहा है इसकी जानकारी उन्हें आज तक नहीं मिल पाई आखिर कई महीनो से पार्षदों ने नगर निगम के चक्कर लगाकर अपने क्षेत्र के कार्यों का विवरण अधिकारियों के समक्ष रखा लेकिन किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई मजबूर होकर सभासदों ने प्रदर्शन कर विरोध जताने का प्रयास किया है और उनका कहना है कि आगे भी अगर उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया तो वह अपने नेताओं के साथ बैठकर चर्चा करने के बाद आगे का कदम उठाने के लिए तैयार होंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.