राजकीय संग्रहालय में हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को किया सम्मानित
झांसी। आज हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान के तत्वाधान मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े अंतर्गत राजकीय संग्रहालय झाँसी मे श्रीमती रमा निरंजन एम. एल. सी. झाँसी के मुख्य अतिथ्य एवं प्रभागीय वनाधिकारी झाँसी के विशिष्ट अतिथ्य मे संस्थान की 151 महिलाओ को प्रेसर कुकर, मिक्सर, कैशरोल, वाटर केमफर, आदि उपहार भेट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे डॉ.नीति शास्त्री, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती माला मल्होत्रा, डॉ. अर्चना अवस्थी,श्रीमती गुड्डी रानी पटेल श्रीमती संजना मातेले आदि विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता उ. प्र. व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीमान संजय पटवारी ने की संस्था अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया की प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी संस्थान की उन महिलाओ को सम्मानित किया गया जो वर्ष भर संस्था के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ साथ समस्त बुंदेलखंड मे जन जागरूक रैलियों के माध्यम से लोगो को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करती है ऐसी मातृ शक्तियों को आज सम्मानित किया गया साथ ही साथ सभी से आने बाली भीषण गर्मी मे जो पौधे आपने रोपित किये उनको पानी देने का आग्रह भी किया गया।
इस मौक़े पर संस्था संरक्षक नरेन्द्र दलमोत्रा, राधे सिंह, श्याम सुन्दर पटेल श्रीमति साधना यादव, प्रिया सक्सेना, सीमा पाल, नीलम यादव, प्राची सक्सेना, अंकिता श्रीवास्तव, रजनी राजपूत, आलोक खरे, रविन्द्र मडोरा, सुधीर झा, राजेश मलिक, शिवम् सेठिया, बृजेन्द्र आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संस्थान की बुंदेलखंड प्रभारी श्रीमति प्रभा द्विवेदी एवं दीप्ति श्रीवास्तव ने किया अंत मे सुलभ टिकरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.