बेटा बना दरोगा तो काली मां को भेंट किया चांदी का मुकुट और पोशाक

झाँसी। महानगर के तालपुरा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर आज करारया परिवार के द्वारा माता को पोशाक एवं चांदी का मुकुट भेंट किया गया।
 टीकाराम करारया एवं समस्त करारया परिवार द्वारा प्राचीन काली माता मंदिर काली माई तालपुरा    मे माता काली एवं नव स्थापित शिव परिवार मूर्तियों का विशेष श्रंगार  कराया गया एवं माता को पोशाक ध्वज एवं चांदी का मुकुट भेट किया गया। अशोक करारया ने बताया कि हमारे परिजनों के द्वारा माता काली एवं नव स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों का श्रृंगार तथा माता काली को पोशाक व चांदी का मुकुट अर्पण किया गया है उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के द्वारा माता काली की सेवा कई पीढियां से की जा रही है । सीताराम करारया ने बताया कि मां काली को पोशाक एवं चांदी का मुकुट अर्पण के साथ ही महिलाओं के द्वारा मां के भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाली चैत्र नवरात्रि में 9 दिन माता के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।परिवार की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि परिवार का बेटा उनका भाई मां के आशीर्वाद से नोएडा में यूपीएसआई के पद पर है और यह नौकरी माता रानी के आशीर्वाद से लगी है इसके उपलक्ष्य में आज यह आयोजन किया गया है। इस अवसर पर टीकाराम वर्मा, धर्मपाल वर्मा,अशोक करारया, शुभम कनिष्क करारया, प्रत्यक्ष करारया एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ मोहल्लेवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.