सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करने की परिकल्पना बाबू शिवदयाल चौरसिया की दूरदर्शिता की परिचायक
झांसी । चौरसिया समाज के तत्वावधान में मानिक चौक में पूर्व राज्य सभा सांसद व लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती अवसर पर सभा का आयोजन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।लोक अदालत के जनक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने बाबू शिवदयाल चौरसिया द्वारा सर्व समाज के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की । उन्होंने कहा कि आज लोक अदालत के माध्यम से एक बार में पूरे देश में जो करोड़ों मुकदमों का निस्तारण संभव हो सका है, वह बाबू शिवदयाल चौरसिया की ही देन है। गरीब, असहाय जनों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करने की परिकल्पना उनकी दूरदर्शिता की परिचायक है। उनके इस उल्लेखनीय योगदान का लाभ पूरे देश के सर्व समाज के गरीब व असहाय जनों को प्राप्त हो रहा है।
दिलीप कुमार चौरसिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चौरसिया समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, संरक्षक राजेंद्र चौरसिया, महामंत्री अनुज चौरसिया, अखिलेश ब्रह्मचारी,संजीव चौरसिया, रविन्द्र चौरसिया, राजेश चौरसिया एड,बल्लू चौरसिया, शंकर लाल, रामनारायण, एड अभय ब्रह्मचारी, हरीओम चौरसिया पाली, ममता चौरसिया, महेंद्र ब्रह्मचारी, शशांक ब्रह्मचारी, मनोज तिवारी आदि की उपस्थिति में जयंती अवसर पर फल व शर्बत का वितरण किया गया। आभार अध्यक्ष ओम प्रकाश ब्रह्मचारी ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.