आदिनाथ भगवान जी की आरती में झूमे श्रद्धालु

झांसी। करगुवां जी जैन मंदिर में भक्तांबर पाठ में उमड़ रही जैन समाज बन्धुओं की भीड़ 
झांसी।श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं श्री आदिनाथ भक्तांबर मंडल  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीपक जैन वैध ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ,श्रीमती ज्योति जैन ने मंगलाचरण किया ,तत्पश्चात भक्तांमर के 48 काव्य का लयबद्ध वाचन किया गया। प्रत्येक काव्य पर दीप प्रज्जल्वित कर श्री आदिनाथ भगवान जी के श्री चरणों में समर्पित किए गए एवं संगीतमय महाआरती में भक्त जनों ने झूम झूम कर प्रभु की आराधना करते हुए नृत्य किया भजनों के बुलूऊआ के आयोजन में  इंदिरा विजय जैन, अर्चना विकास जैन , कामना, रजनी जैन, किरण जैन ने अपने धार्मिक भजनों से सभी का मन मोह लिया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
पंचायत महामंत्री कमल जैन , निर्माण मंत्री भागचंद  जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैन, करुणास्थली चंद्रोदय मंत्री राजकुमार जैन बाबा, विधि सलाहकार अशोक जैन ,भक्तांबर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जैन , पारस जैन शास्त्री ,श्रीमती प्रीति शिरोमणि जैन, सरोज जैन , प्रीति कुलदीप जैन, रचना जैन, मंजू , शैली जैन , श्वेता , डॉ सचिन जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करगुवा जी जैन मंदिर मंत्री शिरोमणि जैन एवं  आभार व्यक्त आदिनाथ भक्तांमर मंडल के कोषाध्यक्ष संतोष जैन ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.