सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित
झांसी । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की झांसी शाखा के अंतर्गत संचालित सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी का नेतृत्व सीए श्वेता अग्रवाल के अध्यक्षत्व में किया जाएगा।
नई टीम में पलोमी जैन को वाइस चेयरपर्सन, नव्या अग्रवाल को सेक्रेटरी तथा तनिष्का साहू को ट्रेजरर चुना गया है। इसके साथ ही पलक अग्रवाल, आर्यन गुप्ता, अभि गुप्ता एवं योगेश कुमार को वर्ष 2026-27 के लिए एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर सीए श्वेता अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि झांसी शाखा का उद्देश्य सीए प्रोफेशन को सशक्त बनाना तथा सीए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के अवसरों से जोड़ना रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन का विशेष न्यूजलेटर भी शुरू किया जाएगा, जिसमें छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विषय, करियर मार्गदर्शन, तकनीकी अपडेट तथा शाखा की गतिविधियों को स्थान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में शाखा के सचिव सीए निमेष खन्ना ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और उम्मीद जताई कि नई टीम सीए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कार्य करेगी।

No Previous Comments found.