जिलाधिकारी की जनता से अपील, पेट्रोल और गैस की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान
झांसी: जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास एवं अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण करने के दिए निर्देश । जिलाधिकारी ने एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में गैस/पेट्रोल की कोई समस्या नहीं है, अतः अनावश्यक रूप से पैनिक न हो, इसके अतिरिक्त, उन्होंने अफवाहों पर भी ध्यान न देने की सलाह दी।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति निर्विघ्न, जनता को उपलब्ध हो, उसके लिए संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए।
जनता दर्शन में आए फरियादियों ने जिलाधिकारी की सक्रियता की सराहना करते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सोमवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व प्रदेश के समस्त जनपदों के डीएम की मौजूदगी को देखा गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़, एसडीएम न्याय अजय कुमार यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.