झांसी मंडल में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न

झांसी। आज मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी मंडल के झांसी–कानपुर रेल खंड के अंतर्गत आटा–ऊसरगांव सेक्शन में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
 
 आज, सेक्शन में स्थित ब्रिज संख्या 1263/2 पर पुराने 300 मिमी व्यास के ह्यूम पाइप ब्रिज को हटाकर उसकी जगह 1.90 मीटर × 2.20 मीटर आकार का आरसीसी बॉक्स सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इस कार्य के लिए रेल यातायात एवं विद्युत आपूर्ति का 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दोपहर 12:45 बजे से 16:45 बजे तक लिया गया था। निर्धारित समय से पहले ही कार्य पूर्ण कर 16:40 बजे ब्लॉक क्लियर कर दिया गया।
 
 
उल्लेखनीय है कि DFC फीडर रूट पर यह 20वां ब्रिज प्रतिस्थापन कार्य है, जो रेलवे ट्रैक की मजबूती, बेहतर जल निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कार्य को इंजीनियरिंग, परिचालन एवं विद्युत विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार ने इस कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.