डीजल सुपर किंग्स और ऑपरेटिंग टाइटन्स कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,गुर्जर इलेवन की लगातार तीसरी जीत

झांसी। स्वर्गीय सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 9वें दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला मैच गुर्जर इलेवन और वर्कशॉप वैगन के मध्य खेला गया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर इलेवन ने उदयवीर के 34 रन, शशांक लिटौरिया के 29 रन, उमेश यादव(मामा) के 29 रन की बदौलत 167 रन बनाए।
वर्कशॉप की तरफ से अकील ने 3 विकेट लिए।
जवाब में उतरी वर्कशॉप की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। जिसमे सर्वाधिक 23 रन दादर अमन ने बनाए। गुर्जर इलेवन की ओर राहुल यादव ने किफायती गेंदबाजी कर 3 विकेट लिए।
उन्हें मैन आफ द मैच का पुरुस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव ने प्रदान किया 
वहीं दूसरा मैच 
डीजल सुपर किंग्स और फिनिक्स फैंटम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फिनिक्स फैंटम की टीम डीजल सुपर किंग्स की गेंदबाजी के आगे मात्र 40 रन पर ढेर हो गयी।
डीजल किंग्स की तरफ से धर्मेंद्र परवई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 
4 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए और मैच पर अपनी पकड़ बना ली।
40 रन का लक्ष्य डीजल किंग्स ने 
मात्र 2.4 ओवर में पूरा कर लिया। जिसमे धर्मेंद्र परवई ने 21 रन की तेज पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच का  युवा नेता नितेश लिखधारी ने धर्मेंद्र परवई  को प्रदान किया।
टूर्नामेंट आयोजक युवा नेता नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया कि 
17 मार्च को प्रतियोगिता के
लीग मैच
गुर्जर इलेवन और टीआरएस टाइगर
एवं वर्कशॉप वैगन और विंटेज वारियर्स के मध्य खेले जाएंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.