अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी का प्रवर्तन अभियान, 590 लीटर अवैध शराब बरामद
झांसी। जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16.03.2026 को आरा मशीन, राजगढ़, आवास विकास, खिरकपट्टी, भट्टागांव, खैलार, ग्राम जरियाई, ग्राम अम्मरगढ़ व डेरा नयाखेड़ा, चण्डीगढ़, जौरा रोड टांडा, बैंदा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 590 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किए गये। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
No Previous Comments found.