श्री राम जानकी मंदिर में चौरसिया समाज के तत्वावधान में किया गया रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन

झांसी। पानी वाली धर्मशाला के निकट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में चौरसिया समाज के तत्वावधान में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु 

त्रिपाठी के आतिथ्य, चौरसिया समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महिलाओं ने रंगारंग होली गीत व भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। शिक्षक नेता नितिन चौरसिया व महामंत्री अनुज चौरसिया के संचालन में आयोजित समारोह में फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। महिलाओं ने संगीतमय भजन व होली गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया। सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि यह एक मात्र ऐसा पर्व है जो सारे गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलकर आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में चौरसिया समाज संरक्षक राजेंद्र चौरसिया, राजेश चौरसिया एड, अखिलेश ब्रह्मचारी , रविन्द्र कुमार,बल्लू चौरसिया, शंकर लाल, रामनारायण, एड अभय ब्रह्मचारी, , ममता चौरसिया, संकल्प अग्रवाल,शैलेश चतुर्वेदी, अशोक कौशल ,सोम त्रिपाठी , मनोज तिवारी,आदि उपस्थित रहे। आभार अमरदीप चौरसिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.