नगर आयुक्त का वार्ड नंबर 40 में निरीक्षण, कई दिए दिशा निर्देश
झांसी। आज प्रातः 8.00 बजे नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं0 46 का निरीक्षण किया गया। सीपरी बाजार आदर्श नगर में स्थित पण्डित विवाह घर द्वारा डोर-टू-डोर की धनराशि न जमाये कराये जाने पर सम्बन्धित विवाह घर से सम्पर्क कर नियमानुसार जमा कराये जाने के निर्देश डोर-टू-डोर के उपस्थित प्रतिनिधि को दिये गये। इसके पश्चात् आदर्श नगर में दीक्षित जी वाली गली में क्षेत्रीय पार्षद द्वारा सड़क की मरम्मत कराये जाने का अनुरोध किया गया जिस पर अवगत कराया गया है कि उक्त सड़क सी0यू0जी0एल0/जल निगम द्वारा खोदी गयी है जिसकी संतोषजनक मरम्मत कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क स्थापित करने के मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये गये है। शिव शान्ति निवास के सामने नाली की सफाई न होने पर घास उगी पायी गयी जिस पर उपस्थित सफाई निरीक्षक को निर्देश दिये गये कि वार्ड की नालियों की सफाई निरन्तर रूप में कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। पण्डित विवाह घर से जर्मनी अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बालाजी दूध भण्डार द्वारा सड़क पर मेज आदि लगाकर सामान बेचा जा रहा था जिस पर तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये।
जर्मनी अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास कमलेश बुक हाउस के सामने लोक निर्माण विभाग की कालोनी की खाली भूमि पर कचरा होने पर तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त स्थल की सफाई समय-समय पर करायी जाती है तथा अनुरोध किया गया कि लोक निर्माण विभाग से सम्पर्क स्थापित कर उक्त भूमि पर सार्वजनिक शौचालय बनाये जाने हेतु अनापत्ति प्राप्त कर ली जाय जिस हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये गये।
लहर की देवी मन्दिर रोड पर अत्री गार्डन गेट नं0 1 की नाली में कूड़ा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कराये जाने तथा पुलियों पर सुपर सकर मशीन से सिल्ट सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। लहर कालोनी गेट नं0 1 के सामने अवगत कराया गया कि वहां के निवासियों द्वारा सामने प्लाट पर कूड़ा डाल दिया जाता है जबकि अधिकांश लोगों द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन भी दिया जाता है जिस पर नगर आयुक्त द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा कूड़ा डाला जाता है का चिन्हांकन कर नियमानुसार कार्यवाही कराये जाने हेतु वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।
लहर की देवी मन्दिर के सामने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होेने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा मुख्य अभियन्ता को कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। लहर की देवी मन्दिर के सामने बनी बाउण्ड्रीवाल के पीछे गली में सड़क खुदी होने पर ठीक कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर मरम्मत कराये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया।
उक्त निरीक्षण में क्षेत्रीय मा0 पार्षद कन्हैया कपूर, राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, डा0राघवेन्द्र, पशु कल्याण अधिकारी, डा0 विनीत कुमार वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी,डा0 धीरेन्द्र गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, बिपिन कुमार,सहायक अभियन्ता, सफाई निरीक्षक अभिलाष, अवर अभियन्ता पंकज यादव एवं कल्याण सिंह उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.