झांसी महानगर के अंतर्गत नगर पंचायत,नगर पालिका के समस्त मनोनीत सभासदों का हुआ सम्मान
झांसी । आज डॉ०श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय झांसी पर झांसी नगर पालिका के समस्त मनोनीत सभासद गणों का अभिनंदन जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा द्वारा पट्टिका पहनाकर किया किया गया । शासन द्वारा मनोनीत पार्षद नगर पालिका चिरगांव,पवन दीक्षित,विधान विश्वारी ,विनोद साहू ,विजय कुमार गीता बाल्मीकि,नगर पालिका बरुआसागर से,सत्येंद्र त्रिपाठी नीलम बिरथरे ,रामकिशन पाल सियाराम विश्वकर्मा,मातादीन वंशकार,नगर पंचायत बड़ागांव, मनोज शर्मा ,बृजकिशोर कुशवाहा ,वीरेंद्र वर्मा सभी सभासदों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं संगठन को धन्यवाद देते हुए आमजनमानस के हित के लिए कार्य करने का प्रण लिया । आज इस बेला पर कुछ सभासद भावुक भी दिखे । अंत में सभी को संबोधित करते हुए सुधीर सिंह ने कहा कि आप सभी को पार्टी ने आपके द्वारा निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से किए कार्यों का प्रतिफल दिया है । उन्होंने कहा कि आज आपको वो अवसर मिला है जिससे आप अपने क्षेत्र के विकास को नए आयाम तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे क्योंकि राजनीति में जनसेवा सबसे परम कर्तव्य होता है । आप सब अब एक जनप्रतिनिधि है और आपसे आशा की जाएगी कि संगठन ने जिस विचार को दृष्टिगत रखते हुए आप सबको ये दायित्व दिया है आप उस पर खरे उतरे और साथ ही साथ संगठन की भी सेवा करते रहें।
इस अवसर पर नंदकिशोर भिलवारे,अमित साहू,रानू देवलिया ,, ओमबिहारी भार्गव,करुणेश बाजपेई, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, , संजीव अग्रवाल लाला,विकास कुशवाहा,,प्रियांशु डे,अभिषेक जैन, सुरेंद्र सिंह कमलेश परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.