नवरात्रि महोत्सव पर मां दुर्गा की भव्य श्रंगार व महाआरती

झांसी। संस्था प्रयास : सभी के लिए की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती ऋतु पुरवार के नेतृत्व में नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचम दिवस पर मां दुर्गा की आराधना का दिव्य आयोजन सिद्धेश्वर मंदिर स्थित अंबे माता मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
 
मंदिर परिसर माँ के भव्य पोशाक-श्रृंगार से आलोकित हो उठा। ढोलक और मंजीरों की मधुर ताल पर सभी सखियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की सुरभि अर्पित कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की। भक्ति-रस से सराबोर वातावरण में प्रत्येक कंठ से “जय अम्बे गौरी” की गूंज प्रतिध्वनित होती रही।
 
भजन-श्रृंगार संध्या में प्रमुख रूप से अल्का गेड़ा,श्रीमती रेखा शर्मा, कुमकुम गुप्ता, निधि अग्रवाल, निशा श्रीवास्तव, साधना पटवारी, रेनू नैयर,अनिता खरे,दिव्या नगरिया,अलका व्यास,ऊषा सेठ,अनीता खरे,शशि गुप्ता, राधा पहारिया, सरिता अग्रवाल,संचिता गुप्ता,अंजू लोईया,निशा श्रीवास्तव, सपना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, गीता वर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, प्रीति मेहरोत्रा,शालिनी पुरवार आदि उपस्थित रहीं।
 
अंत में ढोल-नगाड़ों की गगनभेदी ध्वनि और भक्तिपूर्ण गीतों के मध्य मां अम्बे की भव्य महाआरती सम्पन्न हुई। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन का समापन संस्था की सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.