सिंह वाहिनी सेवा दल का होली एवं ईद मिलन समारोह संपन्न
झाँसी। सिंह वाहिनी सेवा दल का होली एवं ईद मिलन समारोह झांसी रक्सा रोड स्थित बिहारी चौराहा के नजदीक एक विवाह घर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की l
इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली एवं ईद मिलन की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया साथ ही कुछ पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए। कार्यक्रम को सेवा दल के तमाम कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए एक जुटता एवं संगठन के बिस्तार पर बल दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिंह वाहिनी सेवा दल के प्रमुख सिंह व्रत यादव उर्फ बबुआ भैया रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सेवा दल के सदस्यों में जोश भर दिया। उन्होंने मंच से कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है यदि हम संगठित होंगे तो कोई भी ऐसा कार्य नहीं जिसे ना कर सकें। उन्होंने कहा कि हम हरहाल में चार माह के अंदर संगठन का भव्य व विस्तार रूप देखना चाहते हैं और बहुत जल्द ही आगामी कार्यक्रम जब होगा तो संगठन के 5000 से अधिक सदस्य मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गरीब शोषित वंचित व्यक्ति की मदद करना है। सिंह व्रत ने बताया कि इस संगठन के माध्यम से हम हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। संगठन गरीबों में कंबल वितरण, गर्मियों में पानी की टंकियां रखवान, भोजन वितरण, समय समय पर लोगों की मदद करता चला रहा है ।कोरोना काल में हमने लगातार लोगों की खान-पान एवं दवा आदि जरूरत की चीज उन तक पहुंचा कर मदद की है। संगठन का एक ही उद्देश्य है कि हम सशक्त होकर एक दूसरे को मजबूत करें। इस दौरान सुनील यादव राजापुर, राजेश सोनी लला विमलेश सोनी डोली, अमित साहू बंटी ,अमित यादव अजय प्रजापति एडवोकेट, मोहन सोनी, रिंकू यादव, विवेक पांडेय, सनी यादव, जावेद खान, जीतू वर्मा,पिंटू यादव,राजकुमार कनौजिया, राजकुमार अहिरवार राकेश अंडे वाले सलीम भाई विकास चौरसिया जीतू यादव आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में आभार व्यक्त वरिष्ठ समाज सेवी एवं सिंह वाहिनी सेवा दल के सज्जन सिंह यादव ने किया।

No Previous Comments found.