मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन बीकेडी में 24 मार्च को

झांसी : जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एस के श्रीवास ने अवगत कराया है कि उ०प्र० कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) एवं जिला सेवायोजन कार्यालय झाँसी के संयुक्त तत्वाधान में बुंदेलखंड महाविद्यालय परिसर, बी. के.डी चौराहा, ग्वालियर रोड, झाँसी में दिनांक 24 मार्च 2026 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में झाँसी, आगरा एवं चित्रकूट मंडल के समस्त जनपदों से उ०प्र० कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थियों सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत युवाओं एवं जनपद के बेरोजगार युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 113 नियोक्ता कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें 18 से 35 आयुवर्ग के समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा चयनित तथा नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया जायेगा।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.