स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने मछुआरों ने रखी अपनी समस्याएं,मिला आश्वासन
झांसी: आज सर्किट हाउस झांसी में योगी आदित्यनाथ के स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप मंत्री दिव्यांग कल्याण पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री को किशोरी प्रसाद रायकवार पूर्व पार्षद निवर्तमना जिला मंत्री जिला झांसी के निषाद कश्यप बिंद केवट रायकवार ने मछुआरों की समस्या से मंत्री को रूबरू कराया। पूर्व पार्षद ने लक्ष्मी तालाब एवं बिजौली तालाब का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा शासनादेश अनुसार बताया कि पूर्व लक्ष्मी तालाब की भूमि रायकवार समाज के लोगों की ही थी2002 में जिला झांसी के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा इस शर्त पर किया गया था कि अधिग्रहण उपरांत मछुआरों को तालब का मत्स्य पालन का 10वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा दिया जाएगा मगर सालों बीत जाने के बाद भी आज तक मछुआरों को छल के अलावा कुछ नहीं मिला।
मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि समाज के साथ न्याय हो इसका भरकस प्रयास किया जायेगा। ज्ञापन देने बालों में सुरेश कुमार रायकवार अध्यक्ष लक्ष्मी ताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति विज्ञानंद रायकवार ,ओमप्रकाश रायकवार एड मनीष कुमार रायकवार प्रकाश तेदोल मंगेश रायकवार ,नितिन रायकवार , आकाश रायकवार आदि लोग उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.