झांसी महानगर के मंडल प्रशिक्षण वर्गों हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न
झांसी। आज पैरामेडिकल के कलाम भवन में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में 30 एवं 31 मार्च तथा 1 एवं 2 अप्रैल को प्रस्तावित " प्रशिक्षण महाअभियान" के अंतर्गत होने मण्डल प्रशिक्षण वर्गों की तैयारी के निमित्त संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला पदाधिकारी, अभियान टोली, मोर्चा अध्यक्ष/ महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मण्डल संयोजक, आई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक के साथ अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे । प्रशिक्षण अभियान हेतु कार्यक्रम स्थल पर पैरा मेडिकल कैंपस में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा कल कार्यकर्ताओं साथ भ्रमण कर स्थल पर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया एवं रात्रि कालीन विश्राम स्थल की सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण उन्होंने किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण करेगा जिसका प्रमाण पत्र मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है और संगठन की विचारधाराओं से अवगत कराता है ताकि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित रहकर संगठन की नीतियों पर कार्य करें।
इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, रानू देवलिया ,नंदकिशोर भीलवारे, ,विनोद नायक, अभिषेक जैन, संजीव अग्रवाललाला,अखिलेश गुप्ता,विकास कुशवाहा, मीनू राजावत, ओम बिहारी भार्गव , ममता लश्करी,अमित साहू, कपिल बिरसैनिया ,प्रियांशु दे ,अनिरुद्ध दुबे,रोहित गोठनकर मनोज श्रीवास,अंकित राजा यादव ,रवि राजपूत रक्सा,कमलेश परिहार , शशांक गुरनानी, सुरेंद्र विश्वकर्मा,मोंटी सेंगर, मुकेश सोनी,लखन कुशवाहा,प्रदीप खटीक,दिलीप शिवहरे धर्मेंद्र अहिरवार, दिलीप पुरी,मोनू शिवहरे, अनुज नीखरा,धीरज अग्रवाल,निर्मल कुशवाहा,राजेश पाल , मंगल श्रीवास्तव,अंकित साहू,रंजीत साहू,महीपत यादव,,विशाल दीक्षित , धीरज गोस्वामी ,चेतन ओझा दिलीप शिवहरे,राहुल कुर्ली,हेमंत ,आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.