विधायक राजीव ने मृतक के परिजनों को दी 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद
झांसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा मानवता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
विगत दिनों बबीना स्थित इण्डो गल्फ फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में दिवंगत नवल यादव के परिजनों से मिलकर उन्हें 25 लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया गया। इस कठिन समय में विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर के महामंत्री विनोद नायक, अरविन्द राजपूत, जिला मंत्री पलविन्दर नंदा, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष बबीना सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.