झांसी के बंगरा ब्लॉक में “नवारम्भ उत्सव” धूमधाम से सम्पन्न, नौनिहालों के नामांकन पर दिया गया विशेष जोर
बंगरा झांसी - जनपद झांसी के बंगरा ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उदैयन खिरक में “नवारम्भ उत्सव” एवं को-लोकेटेड आंगनबाड़ी/बाल वाटिका का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव के अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी में नामांकन हेतु प्रेरित किया गया तथा 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 1 में प्रवेश लेने के लिए जागरूक किया गया। शिक्षकों एवं अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय पर नामांकन कराने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बसन्त कुमार निरंजन (ARP), रजनीश मौर्य (ARP), विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष पूरन लाल, प्रधानाध्यापक जुगल किशोर, सहायक शिक्षिकाएं ज्योति मिश्रा, निशा गौड़, भावना नामदेव, नाजमा बेगम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री कस्तूरी देवी एवं सहायिका आशा यादव, माता समूह की सदस्याएं, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया और “नवारम्भ उत्सव” को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
रिपोर्ट धीरेन्द्र सोनी संवाददाता

No Previous Comments found.