झांसी में 9 दिवसीय राम कथा एवं कन्या विवाह का आयोजन

झांसी। नगरा क्षेत्र स्थित बहादुर मैरिज गार्डन में चल रही मां मंगला भवानी मंदिर समिति द्वारा 9 दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन पूर्ण हुआ साथ ही कन्याओं का सामूहिक विवाह भी सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित साहू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन सनातन समाज एवं युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के प्रति प्रेरित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश गौड़, उपाध्यक्ष आनंद सोनी, प्रचार-प्रसार मंत्री श्यामली सिंह (जिला अध्यक्ष, सनातन सेना), जिला प्रभारी साहू समाज सुनीता साहू, सिद्धेश दुबे, मनोज साहू, सिद्धांत दुबे, मुदित साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.