योगी जी के मार्गदर्शन में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार कर रहा संगठन - शाक्या '
झांसी। श्री रामनवमी एवं संगठन के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित भव्य 'भगवा यात्रा' ने बुंदेलखंड की धरती पर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की नई पहल की। संगठन के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस महान विजन के प्रतिबिंब आयोजन में जहाँ 'विरासत के सम्मान' के साथ-साथ 'राष्ट्रवाद' और 'सामाजिक समरसता को सर्वोपरि रखा गया। महानगर के नगरा स्थित गढ़िया फाटक हनुमान मंदिर से प्रारंभ यात्रा का मुख्य आकर्षण सर्व समाज के पुजारियों का सम्मान रहा, जिसमें कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश मंत्री सन्तोष शाक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महानगर के विभिन्न मंदिरों के संतों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान शौर्य और सुशासन के प्रतीक के रूप में 'बुलडोजर' सबसे आगे चल रहे थे, जो समूचे क्षेत्र में जनता के आकर्षण का केंद्र बने रहे। डीजे की भक्तिमय धुनों और लहराते भगवा ध्वजों के बीच सैकड़ों युवाओं का जनसैलाब 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ अनुशासित रूप से आगे बढ़ा, जहाँ प्रभु श्री राम की मनमोहक झांकी पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सन्तोष शाक्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति 'सर्वे भवन्तु सुखिनः के समावेशी विचारों पर आधारित है और योगी जी के मार्गदर्शन में संगठन आज ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार कर रहा है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र से होते हुए यह गौरवमयी यात्रा सिद्ध बाबा टोरिया स्थित श्री राम मंदिर पर आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विशाल खटीक, कुलदीप सिंह, शुभम शाक्य, धर्मेन्द्र कुशवाहा, दीपक शाक्य, मुकेश कुशवाहा, अंकित प्रजापति अक्षय प्रजापति, चन्द्रप्रकाश चौधरी, सतीश वर्मा, संतु मिश्रा, ओमप्रकाश, दयाराम नन्ना, मनमोहन शाक्या, अखिलेश सेन, रवि शाक्या, विजय परिहार, जसवन्त राजपूत, प्रमोद साहू, आनंद सिंह चौहान, उपेन्द्र बबेले, सूरज कुशवाहा, अनूप करौसिया, निर्मल कुशवाहा, रिषभ ठाकुर, मुदित साहू आदि जिला एवं महानगर इकाई के वरिष्ठ कार्यकर्ता व भारी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.