पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान की सफलता हेतु व्यवस्था टोली की बैठक सम्पन्न

झांसी । आज पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यवस्था टोली की बैठक पैरामेडिकल कॉलेज के कलाम भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री सुनील तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू  उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह ने की।बैठक के दौरान दोनों अतिथियों ने प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित तैयारियों का विस्तार से अवलोकन किया और व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने रहने-खाने, पंजीकरण, बैठक व्यवस्था, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। 
बैठक के अंत में अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को उत्साहपूर्वक कार्य करने एवं प्रशिक्षण वर्ग को आदर्श रूप में प्रस्तुत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर  नंदकिशोर भिलवारे,रानू देवलिया, विकास कुशवाहा,अरविंद राजपूत, अखिलेश गुप्ता,अभिषेक जैन, मनु सिंह, संजीव अग्रवाल लाला,कपिल बिरसैनिया,ओमबिहारी भार्गव, मीनू राजावत,निक्की दुबे,देवेंद्र दूबे अंकित राजा यादव,प्रियांशु डे,सुनील नैनवानी,गोकुल दुबे, रोहित गौठनकर, विनीत खटीक,धीरज अग्रवाल,पिंटू समाधिया,चेतन ओझा,सौरभ मिश्रा,मंगल श्रीवास्तव,शैलेन्द्र परमार,सुधाकर मिश्रा,धीरज गोस्वामी,छोटू मौर्य,भूपेंद्र परमार ,सुरेंद्र पाल,किशन त्रिपाठी,सहित व्यवस्था टोली के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.