चिरगांव में पिछले 9 वर्षों में लगातार हुआ विकास : विधायक राजीव सिंह पारीछा
चिरगांव (झांसी )। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा की अध्यक्षता , एम एल सी रमा निरंजन , विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम की मौजूदगी में संपन्न हुई । बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने किया ।
बैठक में बिधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि 9 बर्ष के अंतराल में चिरगांव क्षेत्र इतना विकास कार्य हुआ है। जिसकी तुलना अगर पिछले सत्तर सालों में पिछली सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्य से की जाए तो कहीं बहुत आगे रहेगा चिरगांव बलाक । उन्होंने प्रधानों एवं बी डी सी सदस्यों से कहा कि यह तुम्हारी फेयर बेल बैठक यानि इस कार्यकाल की अंतिम बैठक है ।तुम्हें अपने कार्याें की समीक्षा करनी चाहिए ।और आगे की योजना बनानी चाहिए । जहां कमियां हैं उनको दूर करें जिससे कि दुबारा मौका मिल सके । क्योंकि जिसके साथ जनता होती है वही नेता हेाता है । अगर रिजर्वेशन से सीट बदल भी जाए तो इतनी क्षमता हेानी चाहिए कि तुम जिसको चाहेा उसे प्रतिनिधि बना सकेा । उनका कहना था कि तुम्हारी मंजिल मान सम्मान प्रतिष्ठा होनी चाहिए । अगर पैसे को मंजिल माना तेा कहीं के नहीं रहोगे ।
एम एल सी रमा निरंजन ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव का विकास हेागा तभी देश विकास के पथ पर बढेगा । इसी को ध्यान में रखकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य लगातार किया जा रहा है । उन्हेांने पशुपालन विभाग द्वारा नेपियर घास उगाने के लिए चलायी गई योजना का लाभ किसानों को देने के लिए किया जा रहे प्रयास के पत्रक छपवाकर गांव गांव पहुंचाने को कहा ।
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि यह ब्लाक तीन विधान सभाओं से घिरा हुआ है ।इस कारण सबसे अधिक विकास कार्य जिला पंचायत द्वारा इसी ब्लाक में कराए गए हैं । उनका कहना था कि जिन ग्राम पंचायतों में जगह हेा तो वहां पर लाइब्रेरी खुलवा दी जाएगी ।
ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया । इसके साथ ही विधायक राजीव सिंह ने विकास खंड परिसर में बनाए गए नवीन ब्लाक प्रमुख कक्ष का लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राम कुमार वर्मा, ए डी अेा अमिताभ कुमार, डा आशीष कुमार गुप्ता , डा भानुप्रताप सिंह , शैलेंद्र गुप्ता, प्रधान रिंकू दांगी, राम सिंह आचार्य, अंबिका दांगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

No Previous Comments found.