मां लहर की देवी की रथ यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
झांसी। शनिवार को मां लहर की देवी मंदिर से मां लहर देवी की रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली यह यात्रा सीपरी बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर परिषर पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गयाl लहर की देवी मंदिर से रथ पर माता रानी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। रथ को मंदिर के महंत मोहन गिरी महाराज लेकर चले साथ मे 1100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा के साथ चली । इस दौरान सैकड़ो की संख्या में माता रानी के भक्तगण माता रानी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। रथ यात्रा का सीपरी बाजार, नंदनपुरा, आवास विकास, राजघाट कॉलोनी तक भक्तगणों के द्वारा स्वागत किया गया। भक्ति गीतों पर महिला व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और माता रानी के जयकारों से महानगर गुजायेमान हो गया। नगर भ्रमण के उपरांत माता रानी का रथ पुनः मंदिर पहुंचा यहां पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। माता रानी के चरण सेवक एवं यात्रा के मुख्य आयोजक मनीष रावत एवं पंकज शुक्ला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष इस यात्रा का आयोजन होता है यहां पर हजारों की संख्या में भक्तगण माता रानी की यात्रा में शामिल होते हैं आज भी दूर-दूर से इस यात्रा में लोग शामिल हुए हैं। नगर भ्रमण के दौरान सभी जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है।आगे भी यह यात्रा इसी तरह निकालती रहेगी और सनातन धर्म का संदेश देती रहेगी। इस दौरान हरिओम यादव ,मानसिंह प्रवेश यादव, भाजपा के महामंत्री अमित साहू, वार्ड नंबर 31 की सभासद रितिक तिवारी, गौरव तिवारी, वार्ड नंबर 49 की सभासद सुशील दुबे, गोकुल दुबे, महेंद्र दुबे ,विक्की चड्ढा, रवीश त्रिपाठी कुसुम कुशवाहा, सीमा शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

No Previous Comments found.