चिन्मय मिशन आश्रम का निर्माण अवलोकन पूज्य स्वामी अभेदानंद जी द्वारा

झांसी। चिन्मय मिशन झांसी द्वारा मेडिकल तिराहे के समीप कानपुर रोड पर प्रस्तावित आश्रम  निर्माण स्थल पर आज साउथ अफ्रीका से आए पूज्य स्वामी अभेदानंद जी का पावन आगमन एवं अवलोकन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी जी ने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा भविष्य में यहां विकसित होने वाले आध्यात्मिक साधना केंद्र के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। इस पावन अवसर पर ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य, मिशन के सचिव इ0 मुकेश गुप्ता, चंद्रा अरोड़ा, विनय गुप्ता, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), आर.पी. गुप्ता एवं साधक कॉन्ट्रैक्टर शरद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य साधक उपस्थित रहे।
पूज्य स्वामी अभेदानंद जी ने झांसी आश्रम निर्माण के लिए एक लाख रुपये का उदार अनुदान प्रदान किया तथा सभी साधकों को इस पुण्य कार्य में सहयोग हेतु प्रेरित किया। उनके इस आशीर्वाद से प्रेरित होकर अन्य साधकों शीला गुप्ता, विशाखा गुप्ता, चंद्रा अरोड़ा, रामश्री गुप्ता आदि सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भी उजागर एवं गुप्त रूप से आर्थिक सहयोग की घोषणा की। ज्ञात हो कि इस पावन भूमि पर शीघ्र ही एक पूर्ण चिन्मय आश्रम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें साधना, योग एवं ध्यान केंद्र होगा। विशेष रूप से युवा पीढ़ी के आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास हेतु केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी अभेदानंद जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह आश्रम समाज में आध्यात्मिक जागरण, संस्कार निर्माण एवं सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। अवलोकन कार्यक्रम के अंत में मिशन के सचिव मुकेश गुप्ता ने पूज्य स्वामी जी एवं सभी उपस्थित साधकों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा आश्रम निर्माण कार्य में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.