श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में झांसी में निकली भव्य भगवा शोभायात्रा
झांसी। आज झांसी महानगर में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य भगवा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों बीकेडी, खंडेराव गेट, कोतवाली आदि से होती हुई श्री रघुनाथ मंदिर पर संपन्न हुई।
यात्रा में भोपाल से आए बैंड, डीजे, ढोल-नगाड़े और झांसी के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। युवा वर्ग ने ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुनों पर जमकर नृत्य कर माहौल को ऊर्जा और भक्ति से भर दिया। पूरा शहर भगवामय हो उठा और हर ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में बनाये गये स्वरूप एवं भगवान राम का दरबार अत्यंत ही मनमोहन था।
कार्यक्रम के संयोजक परन शर्मा ने बताया कि देशभर में आज श्रीराम जन्मोत्सव बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। झांसी में निकाली गई यह शोभायात्रा सनातन संस्कृति और श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि “श्रीराम हमारे आराध्य हैं और उनके जीवन से हम सभी को आदर्श और प्रेरणा लेनी चाहिए।
नगर विधायक रवि शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
भव्यता और श्रद्धा से ओतप्रोत यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय दिवस बन गई।
इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, हर्ष गोस्वामी, धर्माचार्य पं0 हरिओम पाठक, रवि पंडित, रामकुमार मिश्रा, आलोक वशिष्ट, वीरेन्द्र परिहार, अश्वनी सेठ, आलोक गोस्वामी, अंशु सेठ, हर्षित झां, अभिषेक भार्गव, देवेन्द्र दुबे, वीरू कुशवाहा, अभिषेक पाराशर, गौरव यादव, प्रखर सहगल, सुमित यादव, सहित सैकड़ों श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.