भाजपा झांसी का प्रशिक्षण शिविर तैयार, मंत्री बृजेश सिंह ने किया निरीक्षण

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  सुधीर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का निरीक्षण एवं अंतिम रूप प्रदान किया गया। इस अवसर  पर कार्यक्रम स्थल पैरामेडिकल कॉलेज स्थित प्रशिक्षण भवन में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ।  जिसमें राज्य सरकार के मंत्री बृजेश सिंह जी सम्मिलित हुए उन्होंने  प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
स्थल को भगवा रंग में सजाया गया, महिला कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली निर्मित की गई तथा संपूर्ण परिसर को भाजपा के ध्वजों से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भोजन से लेकर विश्राम ,पंजीकरण तक सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है।  इसके साथ ही एक सचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।  
इस प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्र होंगे, जो 24 घंटे की अवधि में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा तथा सहभागिता उन्हीं कार्यकर्ताओं की होगी, जिनका चयन संबंधित मंडलों द्वारा किया गया है।  
 
कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोकनिर्माण विभाग  बृजेश सिंह, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल बबीना विधायक  राजीव सिंह ‘परीक्षा’, संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, अमर सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर भिलवारे, अरविंद राजपूत, संजीव अग्रवाल लाला, कपिल बिसैनिया, अभिषेक जैन, ममता साहू, देवेंद्र दुबे प्रियांशु डे*शैलेन्द्र परमार ,चेतन ओझा, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, मीनू राजावत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रोहित गोठनकर, अमित सिंह जादौन, धर्मेंद्र अहिरवार, महीपत यादव, मोहित पोरवाल, शैलेन्द्र परमार, धीरज गोस्वामी, जीतू शिवहरे, अनुराग पाखरे, रंजीत साहू, प्रणय अग्रवाल, भूपेंद्र परमार, छोटू मौर्या, सुरेंद्र पाल, , हरिकृष्ण कुशवाहा, सुधाकर मिश्रा,आशीष विद्यार्थी, सहित व्यवस्था टोली के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.