बैंक ऑडिट में एआई: झांसी में सीआईसीएएसए का तकनीकी सेमिनार
झांसी। आईसीएआई भवन, झांसी मे सीआईसीएएसए (CICASA) द्वारा सीए छात्रों के लिए “बैंक ऑडिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” विषय पर एक तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नवगठित सीआईसीएएसए समिति का प्रथम आयोजन था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आईसीएआई के आदर्श गीत के साथ हुआ। सीआईसीएएसए चेयरपर्सन सीए श्वेता अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सीए अंकुर गोयल (सीआईआरसी चेयरमेन) ने अपने उद्बोधन में तकनीक एवं एआई के बढ़ते महत्व पर विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता सीए उत्तम मोदी ने “बैंक ऑडिट में एआई” विषय पर तकनीकी सत्र लिया एवं छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए जयंंत मणि जैन, शाखा सचिव सीए निमेष खन्ना, पूर्व अध्यक्ष सीए उज्जवल मोदी, उपाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सीकासा टीम से उपाध्यक्ष पलोमी जैन, सचिव नव्या अग्रवाल, तथा सदस्य योगेश कुमार, आर्यन गुप्ता, अभि गुप्ता एवं तनिष्का साहू ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन पलक अग्रवाल द्वारा किया गया।
अंत में सीआईसीएएसए सचिव नव्या अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।
No Previous Comments found.