सीडीओ की अध्यक्षता में साधना सप्ताह व फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित
झांसी: मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विभागों के शत-प्रतिशत अधिकारियों/कर्मचारियों का IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित कोर्स को पूर्ण करने व सर्टिफिकेट प्राप्त करने व मिशन कर्मयोगी अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक चल रहे साधना सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रगति से संबंधित जूम ऐप के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा मार्केटप्लेस से संबंधित उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से कम से कम तीन पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना है। उन्होंने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि स्वयं और अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करवाते हुए आवश्यकतानुसार उनकी मदद कर कोर्स को पूर्ण करा कर उन्हें सर्टिफिकेट प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समस्त स्थाई एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए कम से कम तीन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है। मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने कहा कि भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity) Building Commission) द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत साधना सप्ताह दिनांक 02 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। साधना सप्ताह के दौरान निर्धारित कोर्सेज में से कम से कम तीन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए तथा उन्हें IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर इस साधना सप्ताह के अंतर्गत कम से कम चार घंटे का भूमिका-आधारित अधिगम (Role-aligned Learning) को पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं iGOT मार्केटप्लेस से संबंधित पाठ्यक्रमों पर ध्यान दिया जाना अपेक्षित है।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के सभी विकासखंडों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई, मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाए और उन्हें फॉर्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम्य विकास, राजस्व एवं होमगार्ड सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष को जल्द से जल्द कर्मचारियों को कोर्स कराए जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जूम ऐप के माध्यम से अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्याय, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.