गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर झांसी में भव्य कीर्तन दिवान का आयोजन

झांसी। सिख पंथ के नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार झोंकनबाग में  कीर्तन दिवान सजाया गए और उनकी बाणी श्रवण कराई गई और शाम को विशेष कीर्तन दिवान सजाया गया जिसमें भाई अजीत सिंह बलबीर सिंह  के जत्थे द्वारा उनके बताए मार्ग पर चलने पर प्रकाश डाला गुरुद्वारा साहिब में दीप जलाए गए।
 इस मौका पर गुरुद्वारा कमेटी के सभी लोग उपस्थित रहे जिसमें प्रधान अमनदीप सिंह भाटिया,प्रबंधक रत्नाकर सिंह बबुआ, भाग सिंह, अमरदीप सिंह, मंजीत आहूजा, गोल्डी अरोरा, सुरेंद्र छाबड़ा, रिंकी सरना, नीटू नागपाल, सतनाम सिंह, महेश प्रेमानी, बिट्टू सेठी, गगन दीप सिंह,कुलविंदर सिंह, नीटू फुलेल, इंदर मोहन सिंह, जे एस सलूजा, जसपाल सिंह  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.