गैस सिलेंडर व स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस सड़क पर करेगी संघर्ष

झांसी l जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में आयोजित पत्रकार वार्ता को संयुक्त रुप से  सम्बोधित करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया व युवा नेता वैभव भारत बट्टा ने गैस सिलेंडर की किल्लत व कालाबाजारी रोकने , स्मार्ट मीटरों को पुन: पोस्ट पैड में परिवर्तित किये जाने एवं निजी स्कूलों मे बड़ी हुई फीस व महंगी किताबों के जरिये अभिभावकों क शोषण बंद किये जाने शासन व प्रशासन से मांग करते हुये सात दिन में स्थिति में सुधार न होने सडकों पर उतर कर संघर्ष करने का एलान किया है।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुये पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इस समय देश की जनता केंद्र सरकार की गलत विदेश एवं आर्थिक नीति के कारण कई ज्वलंत समस्याओं से जूझ रही है। जनहित एवं रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी रसोई गैस व स्कूलों में बेतहाशा बड़ी हुई फीस एवं मंहगी किताबें खरीदने पर मजबूर है।
       जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने अहा कि इन झांसी जनपद व शहरी इलाकों में लोग गैस सिलेंडरों की किल्लत का सामना कर रहे है। गैस बुक कराने एवं मेसेज आने के बाद भी गैस सिलेंडर घर नही पहुंच रहे है। सिलेंडर की मारा मारी के चले दो से तीन्ं हजार तक में ब्लैक से सिलेंडर बेचे जा रहे है। गैस एजेंसियों पर सुबह से  ही गैस बुकिंग और सिलेंडर पाने के लिये सैकड़ो  की संख्या में पुरुष , महिलाएं और युवाओं की भीड़ देखी जा सकती है। प्रशासन व्यवस्था बनाने के नाम पर खानापूर्ति करने में  लगा हुआ है और जिलापूर्ति विभाग लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। 
 युवा नेता वैभव भारत बट्टा ने जनहित से जुड़े  मुद्दे को उठाते हुये कहा कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल की जा रही है और एक ही प्रकाशक व निर्धारित दुकान से  अभिभावकों  को महंगी किताबों को खरीदने पर विवश किया जा रहा है। जिससे अभिभावकों की जेब पर आर्थिक बोझ पढ़ रहा है। उन्होने  विधुत विभाग पर  तानाशाही का  आरोप लगाते हुये कहा कि  स्मार्ट प्री पैड  मीटर जबरन उपभोक्ताओं के घरों पर लगाकर जनता से खुली लूट की जा रही थी। जबकि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नही हैं । कांग्रेस पार्टी तत्काल सभी उपभोक्तओं के घरों पर लगे  स्मार्ट प्री पैड मीटरों को पोस्ट पैड में परिवर्तित करने  भी मांग करती है।
     अंत में जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मानव
श्रीवास्तव,अनिल रिछारिया, शैलेंद्र कुमार शीलू, शहनबाज हुसैन,  उमाचरण वर्मा , शाहरुख मंसूरी, कार्तिक पटैरिया आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.