केंद्रीय कार्यालय झांसी में गहोई महासभा। 113 वां का स्थापना दिवस मनाया गया
झांसी। आज अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के केंद्रीय कार्यालय झांसी में अखिल भारतीय महासभा के 113 वां स्थापना दिवस पर महासभा संस्थापक नाथूराम जी रेजा एवं बलदेव प्रसाद जी महतेले के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और महासभा के स्थापना में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहा, स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गहोई गौरव के संस्थापक अध्यक्ष ,भाजपा वरिष्ठ नेता मनमोहन गेडा ने कहा कि महासभा के संस्थापकों के बताए हुए रास्ते पर चलकर गहोई समाज के विकास एवं उत्थान का संकल्प लेते हैं ।इंजी जगदीश कटारे की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गहोई समाज कोंच के संरक्षक सुनील लोहिया , राकेश गेंडा,गोपाल मर् , केदार पहारिया ,देवेंद्र नगरिया कोयला वाले, राजेश गुप्ता , कामता प्रसाद बडोनिया ,सुभाष खर्द , के सी नीखरा ,साकेत गांधी, ओमप्रकाश मर, ऋषि लोहिया, रामकुमार लोहिया ,मनोज लोहिया ,अनु गांधी, बंटी सेठ, सुशील गुप्ता ,राजेश गुप्ता ठेकेदार ,नीरज तीतबिलासी मंगल मिलन हेल्प डेस्क एवं परशुराम डेंगरे आदि उपस्थिति रहे।
महासभा केंद्रीय कार्यालय मंत्री भरत सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।


No Previous Comments found.