एसडीएम श्वेता साहू ने सकरार गौशाला का किया निरीक्षण, अभिलेखों की कमियों पर दिए सुधार के निर्देश

सकरार झांसी : जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के निर्देश पर बुधवार को मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने ग्राम पंचायत सकरार स्थित गौशाला का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला के अभिलेख अधूरे पाए गए, जिस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कुछ पशुओं में टैगिंग न होने पर पशुपालन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देशित किया गया।
इस दौरान अभिलेखों में दर्ज एक हजार से अधिक पशु मौके पर मौजूद पाए गए। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने गौशाला में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा समय पर भूसा व पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने एसडीएम को बताया कि उनका तीन माह से अभी तक मानदेय नहीं मिला है जिससे उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर एसडीएम ने जल्द समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा करना न केवल कर्तव्य है, बल्कि यह एक प्रकार का परोपकार भी है।
निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुशवाहा प्रथम, ग्राम प्रधान मोहनलाल सहित अन्य लोग उपस्थित |
वही अरविंद कुमार प्रथम- सचिव ने बताया कि  सकरार गौशाला से संबंधित अभिलेख अंकेक्षण ऑडिट के लिए गए हैं प्राप्त होने के पश्चात पूर्ण कर दिए जाएंगे।
 
रिपोर्टर अंकित साहू सकरार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.