बाबू अयोध्या प्रसाद को पुण्यतिथि पर किया याद
झांसी: आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की अध्यक्षता में पूर्व विधायक बाबू अयोध्या प्रसाद 49 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस मौके गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने बाबू जी के समाजिक योगदान को याद करत्ते हुये उनके आदर्शों का अनुशरण करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आशिया सिद्धिकी ,भरत राय, शंभू सेन , अमीर चंद आर्य, हरवंश लाल , मुलायम सिंह रजक, उमा चरण वर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश बैदौरिया, जुगल किशोर, राजेश रानी , पार्वती चौधरी, संकल्प अग्रवाल, नीरज सेन, सोम त्रिवेदी, रशीद मंसूरी, सूरज प्रकाश राय, मुमताज खान , पवन शाक्या, महमूद आदि मौजूद रहें।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम दास एवं राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार शीलू ने किया और अंत मे आभार दीपक पासवान ने व्यक्त किया।


No Previous Comments found.