कांग्रेसियों ने संपन्न की वार्ड 30 की अहम बैठक

झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं वार्ड 30 के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अध्यक्षता में वार्ड अध्यक्ष काशीराम सेन के निवास पर वार्ड की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें वार्ड नंबर 30 भांडेरी गेट एवं बाहर उनाव गेट पर स्थित सभी बूथों पर चर्चा हुई उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज से झांसी शहर के सभी 60 वार्डो में बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है जिसकी शुरुआत आज की प्रथम बैठक वार्ड 30 भांडेरी गेट एवं बाहर उनाव गेट से हुई जहां पर बूथ एजेंटों और बी ल ए 2 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई शहर अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोगों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है जिसकी शुरुआत आज वार्ड 30 की मीटिंग से हुई हम सभी  प्रयास करते हुए वार्ड वार्ड में मीटिंग को संपन्न करेंगे और निश्चित ही झांसी विधान सभा से सीट कांग्रेस के खाते में डालकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उक्त अवसर पर राजकुमार सेन घनश्याम वर्मा वीरेंद्र सिंह कुशवाहा प्रवेश सचान पार्वती चौधरी एम सी वर्मा अफजाल सिद्दीकी सोम त्रिवेदी जुगल किशोर दिनेश कुमार वर्मा सोहन तिवारी ओम प्रकाश दहिया शैलेश चतुर्वेदी अशोक कौशल सूरज प्रकाश राय नीरज सेन कालीचरण वर्मा इदरीश खान मुन्ना हिमांशु गुप्ता पुरोहित कुशवाहा रजनी शाक्य दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शाहनवाज खान ने किया एवं अंत में सभी का आभार बैठक मै वार्ड अध्यक्ष काशीराम सेन ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.