फर्जी कम्पनी का रजिस्ट्रेशन कर 1करोड़ के जीएसटी टैक्स का घोटाला करने वाली गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

झांसी: झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज गुरुवार को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 303/25 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)a BNS के तहत वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र बृजमोहन निवासी C-1/57 फ्लैट सं0 202 तीसरी मंजिल दीप विहार कालोनी रोहिनी सेक्टर 24 थाना बेगमपुर जिला रोहिनी (दिल्ली) मूल निवासी म0नं0 222 गली मस्जिद वाली नोहरिया बाजार सिरसा थाना सिरसा सिटी हरियाणा उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।
जानकारी अनुसार दिनाँक 10.08.2025 को आवेदक अनिल कुमार यादव, राज्यकर अधिकारी, राज्यकर, खण्ड-4, झाँसी O/C मो0 7235002372 द्वारा दाखिल किये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर बावत आरोपी द्वारा कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर राज्य कर विभाग से पंजीयन प्राप्त करते हुये फर्जी आपूर्ति/बिक्री/सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से बोगस आई०टी०सी० प्राप्त/पासऑन करके राजस्व क्षति पहुँचाने के सम्बन्ध में अभि० सर्व डी०के० इण्टरप्राईजेज, मकान नं0-1592 ग्राउण्ड फ्लोर, चिक मोहल्ला, जेल रोड़, (निकट हॉस्टल तालपुरा) झाँसी पिन-284001 GSTN-09POBPK6498Q1ZJ के फर्म स्वामी दुर्गेश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी-589 मैन रोड, साहपउ, हाथरस के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अ0सं0 303/25 धारा 319(2)/318(4)/338/336 (3)/340 (2) BNS पंजीकृत किया गया जिसमें विवेचना के दौरान मुकदमा से सम्बन्धित वीरेन्द्र कुमार पुत्र बृजमोहन निवासी C-1/57 फ्लैट सं0 202 तीसरी मंजिल दीप विहार कालोनी रोहिनी सेक्टर 24 थाना बेगमपुर जिला रोहिनी (दिल्ली) मूल निवासी म०नं० 222 गली मस्जिद वाली नोहरिया बाजार सिरसा थाना सिरसा सिटी हरियाणा उम्र 39 वर्ष से विस्तृत पूँछताँछ कर मु0अ0सं0 303/25 में फर्म सर्वश्री-डी०के० इण्टरप्राईजेज, ग्रासिम इन्डस्ट्रीज व के० जे० इन्टरप्राइजेज द्वारा बिना वास्तविक इनवर्ड सप्लाई के आउटवर्ड सप्लाई करते हुए रु०-5,38,64,328.00 के आउटवर्ड सम्व्यवहार से कर रु0-1,00,35,909.78 की आई०टी०सी० पासऑन की गई। जून-2025 में समस्त खरीद रु0-5,53,96,484.00,सर्व श्रीश्याम जी ट्रेडर्स, GSTN-09CMPPN8164N1Z0 से घोषित करते हुए CGST-50-51,28,968.00 एवं SGST रू0-51,28,968.00 की आई0टी0सी0 GSTR-3B में क्लेम्ड / अवेल की गई। उक्त कम्पनियों को फर्जी दस्तावेज के आधार पर दर्ज कराया गया था, जिस मोबाइल से फर्म का रजिस्ट्रेशन हुआ था वह मोबाइल व इससे सम्बन्धित 2 लैपटाप HP कम्पनी के व एक मोबाइल फोन एन्ड्रायड व 39 मोबाइल सिम बरामद कर आज निरीक्षक अतुल कुमार द्वारा थाना पर  दोपहर 3 बजे बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि अभी  ईशु और सरकार नाम के दो आरोपी वांछित हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने परिचितो के माध्यम से
नशा करने वाले लोगो के नाम से प्रति सिम 300 रूपये देकर निकलवाते है व इन सिमो को अपराध में इस्तेमाल करते है। अभियुक्त के पास से बरामद 39 सिम इसी प्रकार से इकट्ठा किये गये है। इन्ही सिमो के माध्यम से अपने साथियों ईशु व सरकार व अन्य अज्ञात लोगो के साथ मिलकर फर्जी कम्पनियो का रजिस्ट्रेशन कराकर इन कम्पनियों के आईटीसी (इन्पुट टैक्स क्रेडिट) से जीएसटी टैक्स में लाभ लेकर उक्त लोगो द्वारा सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचायी जा रही है। बरामद लैपटाप मोबाइल व सिम कार्ड का विवरण इकट्ठा कर विवेचना में सम्मिलित करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव,निरीक्षक अतुल कुमार,उ0नि0 मोहित यादव,हे0का0 आशुतोष, हे0का0 नीतू कुमार एवं का0 आदर्श वर्मा थाना नवाबाद जनपद झांसी शामिल रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.