9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु उच्च स्तरीय समन्वय बैठक सम्पन्न

झांसी: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी श्रीमती कमलेश कच्छल के कुशल मार्गदर्शन में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित मामलों का बारीकी से अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत जनता के लिए सुलभ और त्वरित न्याय का एक सशक्त माध्यम है, अतः ऐसे मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए जिनका निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर लोक अदालत में संभव है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि अधिकारी केवल फाइलों को न भेजें, बल्कि संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर उन्हें लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित भी करें, ताकि मौके पर ही वादों का निस्तारण कर "सुलभ न्याय" की अवधारणा को साकार किया जा सके। बैठक में सभी अधिकारियों ने आगामी लोक अदालत को सफल बनाने और रिकॉर्ड संख्या में वादों के निस्तारण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव प्रतीक त्रिपाठी  ने की। बैठक में मुख्य रूप से श्रम विभाग, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग एवं बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.